कोट, वल्लभ, वली, गुड़ली, रतनपुरा, करमाल से 411 मातृशक्तियों ने महाकाल धाम व पशुपतिनाथ के किए अद्भुद दर्शन
महाकाल व पशुपतिनाथ के दर्शन को लेकर महिलाओं में उमड़ा आस्था का सैलाब, झाला का प्रकट किया आभार
भींडर। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के संकल्प व अनूठी पहल से विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ मातृशक्तियों को निःशुल्क देव-दर्शन करवाए जारहे है। सावन मास में विधानसभा क्षेत्र के कोट, वल्लभ, वली, गुड़ली, रतनपुरा, करमाल से वरिष्ठ मातृशक्ति उत्साह के साथ महाकाल एवं पशुपतिनाथ भगवान के द्वार पहुंची। प्रभारी झाला द्वारा करवाई जारही नि:शुल्क तीर्थयात्रा में कोट, वल्लभ, वली, गुड़ली, रतनपुरा, करमाल से 411 वरिष्ठ महिलाओ ने अटूट श्रद्धाभाव के साथ महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ भगवान के दर्शनो का शौभाग्य प्राप्त किया। प्रभारी हिम्मत सिंह झाला द्वारा वरिष्ठ मातृ शक्तियों के दर्शन से लेकर खाने-पीने व ठहरने के लिए संपूर्ण व्यवस्था करवाई गई। इस दौरान वरिष्ठ महिलाओं द्वारा भजनों पर नाचते गाते हुए महाकालेश्वर एवं पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन करके क्षेत्र में खुशहाली के लिए कामनाए की गई। तीर्थयात्रा को लेकर के अभी तक 27170 वरिष्ठ महिलाओं ने देव-दर्शन कर लिए हैं।
खेरोदा, बाठेड़ा कलां, कानोड़, वल्लभनगर, बम्बोरा सवना, जगत से 471 वरिष्ठ महिलाए देव-दर्शन के लिए हुई रवाना
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के खेरोदा, बाठेड़ा कलां, कानोड़, वल्लभनगर, बम्बोरा सवना, जगत से बड़ी तादाद में महिलाओं को देव-दर्शन के लिए रवाना किया गया। खेरोदा, बाठेड़ा कलां, कानोड़, वल्लभनगर, बम्बोरा सवना, जगत से 471 वरिष्ठ मातृशक्ति 8 बसों में सवार होकर रविवार देर शाम को महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा पर रवाना हुई। इस दौरान विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, भींडर नगर मंडल अध्यक्ष चमन सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, मंडल महामंत्री गौतम मीणा, यात्रा संयोजक भगवती लाल मेनारिया, ओंकार लाल वालिया, जिला ओबीसी महामंत्री लालू राम गाडरी, पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास, दिग्विजय सिंह, रतन सिंह राठौड़, कालूलाल मीणा, उपप्रधान रोशन मेहता एवं समस्त बूथ अध्यक्षो के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने बसों की पूजा-अर्चना करके सभी महिलाओं को निःशुल्क तीर्थयात्रा पर रवाना किया। नि:शुल्क देव-दर्शन तीर्थ यात्रा का 71 वां चरण पूरा हो गया है। वही 72 वें चरण में खेरोदा, बाठेड़ा कलां, कानोड़, वल्लभनगर, बम्बोरा सवना, जगत से 471 वरिष्ठ मातृशक्ति महाकाल व पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन के लिए रवाना हुई। क्षेत्र की सभी वरिष्ठ मातृ शक्तियों ने तीर्थयात्रा को राजनीतिक भेदभाव से परे मानते हुए अपना अपार समर्थन दिया है।
