बिछीवाड़ा में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

बिछीवाडा में अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई द्वारा अंत्योदय जिला प्रभारी नरेश लोहार के प्रयासों से भामाशाह प्रताप जैन मुंबई, भूतपूर्व सचिव जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के आर्थिक सहयोग द्वारा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया,जहा ट्रेंड प्रशिक्षु कमला देवी द्वारा 25 महिलाओ को प्रतिदिन तीन घंटे सिलाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमे ये महिलाए एवं पढ़ाई छोड़ चुकी छात्राए अलग अलग कपड़े जिसमे राजपूती ड्रेस, सलवार सूट, बैग, ब्लाउज, तकिया कवर, रजाई गद्दा कवर, फ्रॉक और अन्य प्रकार की सिलाई सिख कर अपने आप को आत्मनिर्भर बना पाएगी, प्रशिक्षण उपरांत विधवा और जरूरतमंद महिलाओ को निःशुल्क सिलाई मशीन और समस्त प्रतिभागियों को अंत्योदय फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाएगा, ज्ञातव्य है की अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के जरुरतमंद स्कूली छात्र छात्राओं और जरूरतमंद लोगों के हित में विभिन्न कार्य किए जा रहे हे जो की उनके विकास में मिल का पत्थर साबित होंगे, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं द्वारा अंत्योदय फाउंडेशन तथा जिला प्रभारी अध्यापक नरेश लोहार का आभार जताया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!