लोकदेवता श्री सगस जी बाव जी के जन्मोत्सव के बृहद प्रसाद वितरण कार्यक्रम

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । लोकदेवता श्री सगस जी बाव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी के तत्वावधान में गुलाब बाग रोड़ कमलावाडी स्थित एब्सलूट एनवायरो सॉल्यूशंस के लायन यतींद्र सिंह बाबेल एवं मीना बाबेल द्वारा बृहद स्तर प्रसाद वितरण का कार्य संपन्न कराया गया जानकारी देते हुए क्लब सचिव लायन राजमल ओस्तवाल ने बताया कि प्रसाद वितरण का यह कार्य अपराह्न 3 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 9बजे तक चला तथा लगभग दस हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन दीपेंद्र सिंह चौहान, लायन के जी मूंदड़ा, लायन जी.एस. सिसोदिया, लायन अशोक जैन, लायन आर.एस.तायलिया श्रीमती अरूणा मूंदड़ा, डॉ सिम्मी सिंह लियो हर्षदीप सिंह एवं गुलाब बाग रोड़ व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रसाद वितरण में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!