खेरोदा में निकाली कल्ला जी राठौड़ की शोभायात्रा
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । खेरोदा कस्बे में गुरुवार को कल्ला राठौड़ का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। इस दौरान कस्बे में राजपूत समाज के चारभुजा मंदिर पर स्थित कल्ला राठौड़ की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया एवम मंदिर में विद्युत सजावट,मालाओं फूलो,गुब्बारों के साथ में सजाया गया। सायकल को कल्ला राठौड़ की शोभायात्रा निकाली गई जिसमे समाजजनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवम परंपरागत रूप से मेवाड़ी केसरिया साफ एवम कुर्ते पायजामा धोती पहनकर शोभायात्रा में पहुंचे एवम महिलाए भी राजपूती वेशभूषा में मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। इस दौरान डीजे साउंड के साथ में जीप में कल्ला राठौड़ की तस्वीर,घोड़े एवम अखाड़ा प्रदर्शन के साथ में पंडित बुद्धि प्रकाश पाराशर,भेरू लाल पाराशर सहित समाजजनों ने मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली जो कस्बे के ब्राह्मणों के मंदिर,माताजी मंदिर,गांधी चौक,होली चौक,सदर बाजार,विद्यालय मार्ग,बस स्टैंड होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची। शाम को ठाकुर जी एवम कल्ला राठौड़ की विशेष पूजा अर्चना की गई एवम भक्तो में प्रसाद का वितरण किया गया।
