द्वितीय वार्षिक साधारण बैठक का आयोजन

ऋषभदेव,शुभम जैन । गुरुवार को केसरियाजी महिला किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड ऋषभदेव की द्वितीय वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई जिसमे मुख्य अथिति के रूप में करुणाशंकर सोमपुरा ( नोडल अधिकारी पशुपालन विभाग ) एवम रमेश ( सहायक कृषि अधिकारी कृषि विभाग ) उपस्थित हुए ।

जिन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा चल रही कृषि और पशुपालन संबंधित योजनाओं जैसे तारबंदी,फार्म पौंड व मछली पालन, सिंचाई, कृषि मशीनरी, गर्मी कंपोस्ट , कामधेनु पशु बीमा योजना , निशुल्क पशु दवा योजना, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण और वैज्ञानिक विधि से कृषि पशु प्रबंधन के बारे में अवगत करवाया । साथ ही FPO में सर्वसहमति से चेयरमैन श्री मती शारदा जी एवम दो नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बबली देवी व गीता देवी को नियुक्त किया गया । कार्यक्रम में YP अभिरामि ,BPM उमा शर्मा  , CEO हितेश मेहता, IFC BC कैलाश डांगी , AMP जगदीश मीना , सुरेश ( जैविक कृषि) , CM चंदा , CM अनीता एवम सभी ब्लॉक स्टाफ उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!