तेलियों का तालाब विद्यालय में भामाशाहों द्वारा भेंट किए गए विद्यार्थियों के लिए भौतिक संसाधन
नाथद्वारा,नरेंद्र पालीवाल । श्री रमेश चंद्र रा उ मा वि तेलियों का तालाब नाथद्वारा में व.शिक्षक परेश नागर गिरीश व्यास एवं भुतपुर्व संस्था प्रधान श्री मती सुमिता पालीवाल की प्रेरणा से भामाशाह गिरीश श्री माली द्वारा माईक सेट सनराइज स्कूल द्वारा लेक्चर स्टैण्ड एवं भामाशाह लक्ष्मीकांत जोशी द्वारा छात्रों के लिए जाजम भेंट की गई ज्ञातव्य हो कि शहर के बीच स्थित यह विद्यालय बहुत ही अभावों के साथ चल रहा है सत्र 2019 से मात्र एक शिक्षिका सुमिता पालीवाल ने इसकी भौतिक अभिवृद्धि के लिए प्रयास प्रारम्भ किए लगभग 11लाख 40 हजार का निर्माण शिक्षिका ने अपने प्रयासों से करवाया एवं लगभग 2लाख का सामान भेंट करवाया जिसमें फर्नीचर प्रीन्टर वाटर कूलर इत्यादि शामिल हैं इस अवसर पर संस्था प्रधान शैलेन्द्र गुर्जर ने भामाशाहों का इकलाई ओढ़ाकर सम्मान किया रेखा जैन राखी डाबी प्रहलाद लुहार उपस्थित रहे!
