एक घंटा तेज बारिश फसलों को मिला जीवनदान
बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । गांव के आसपास क्षेत्र में सोमवार को दिन भर तेज गर्मी रही शाम को करीब 3:00 बजे हल्की बारिश शुरू हुई 4:30 के करीब तेज बारिश शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक जारी रही सड़क पर पानी ही पानी होने से सड़क जलमग्न हो गई ! बारिश होने से फसलों को जीवन दान मिला है क्यो कि लंबे अंतराल के बाद बारिश हुई हैं किसानो के चेहरे पर मुस्कान आई!
