मावली : तीज पर विजयवर्गीय समाज का हुआ स्नेह मिलन समारोह

मावली,ओमप्रकाश सोनी । विजयवर्गीय समाज द्वारा तीज के त्योहार पर विजयवर्गीय समाज का मिलन समारोह गैलेक्सी रिसोर्ट पर रखा गया। समाज के अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय ने बताया कि तीज के त्योहार का बहुत ही महत्व है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, मनोरंजन के कार्यक्रम एवं समाज के उत्थान की चर्चा की गई। उपखंड स्तर पर सम्मानित हुए तनुजा विजयवर्गीय मनीष विजयवर्गीय (पार्षद) नारायण विजयवर्गीय का स्वागत भूतपूर्व मेवाड़ अध्यक्ष जगदीश एवं भूतपूर्व मेवाड़ अध्यक्ष देवीलाल द्वारा किया गया। समाज द्वारा चलाए जा रहे रेलवे स्टेशन पर शीतल जल सेवा के बारे में भी चर्चा की गई शीतल जल सेवा में अच्छी सेवा देने के लिए मंत्री अंकित विजयवर्गी एवं समाज की समिति चलाने वाले अंकित विजयवर्गीय का भी स्वागत किया गया। स्नेह मिलन समारोह में राजमल, यशवंत, भरत, शुभम, नवीन, शालीन, विनय सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!