ऋषभदेव : ब्लाॅक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 वाॅलीबाल महिला में घोडी, शुटिंग बाॅल पुरूष में भूधर और फुटबाॅल पुरूष में श्यामपुरा विजेता
हर मैच में हो रही काटे की टक्कर, दर्शकों का जुनून भी परवान पर
ऋषभदेव,शुभम जैन । राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 2023 के चौथे दिन कई मनोरंजक खेल आयोजित हुये। मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी सतीश चन्द्र जैन ने बताया कि ग्रामीण ओलम्पिक में प्रतिभागी बढचढ कर हिस्सा ले रहे है। गाॅवो की प्रतिभाए सामने आ रही है। जिससे ग्रामीण ओलम्पिक का उद्देश्य भी पुरा हो रहा है। बारिश से बीच बीच में खेल रुक रहा है लेकिन उतना ही मनोरंजन बढ़ रहा है। प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रतनलाल कलाल ने बताया कि चौथे दिन के मैच वाॅलीबाॅल महिला में घोडी, शुटिंग बाॅल पुरूष में भूधर और फुटबाॅल पुरूष में श्यामपुरा विजेता फाईनल मैंच की विजेता रही। टेनिस बाॅल क्रिकेट पुरूष में माण्डवाफला, कोजावाडा, पीपली अ और मसारों की ओबरी सेमीफाईनल में प्रवेश किया। टेनिल बाॅल महिला किक्रेट में श्यामपुरा विजेता रही। कबड्डी पुरूष में सोमावत एवं पादेडी विजेता रहे, जिनका फाईनल कल होगा। वाॅलीबाल पुरूष में सागवाडा, गडावत, मसारों की ओबरी और नला पीपला विजेता रहे। कबड्डी महिला में कल्याणपुर, कटेव, घोडी, कोजावाडा विजेता रहे। वही खो-खो महिला में नलापीपला, माण्डवाफला, सोमावत, कानुवाडा विजेता रहे। रस्सी कशी भूधर और नलापीपला के बीच पहला सेमीफाईनल और कागदर भाटिया और पादेडी के मैच हुए।
