खाद्य सामग्री की पूर्ण गुणवत्ता बनाए रखने हेतु ब्लॉक स्तर पर किया जाए समिति का गठन : पंड्या

उदयपुर ,विनोद कुमार रेगर | राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद ( टी ए सी ) सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या ने मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल ढिकली रोड़, उदयपुर में कल पालक सब्जी खाने से बीमार हुई छात्राओं के समाचार मिलने पर छात्रावास परिसर पहुंच कर छात्राओं से रूबरू होकर छात्रावास में आवास, अल्पाहार एवम भोजन व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी लेते हुए स्कूल की प्राचार्या एवम् वार्डन से चर्चा कर , भविष्य में ऐसी पुनरावर्ती न हो इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। पंड्या ने टी एस पी क्षेत्र के समस्त छात्रावासों में वितरण की जा रही खाद्य सामग्री की पूर्ण गुणवत्ता बनाए रखने हेतु समस्त ब्लॉक स्तर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , एक जनप्रतिनिधि तथा जनजाति विकास विभाग के प्रतिनिधि को सम्मिलित करते हुए एक समिति बनाने हेतु जनजाति विकास विभाग के उच्च अधिकारियों को सुझाव दिया, जो कि समय समय पर सभी छात्रावासों का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन करते रहें । पंड्या ने छात्राओं द्धारा बताई गई समस्त समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया, साथ ही उन्होंने सभी बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ने हेतु कहा। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटी बीमार हुई छात्राओं से रूबरू होकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!