कनक कमल ट्रस्ट द्वारा सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री
पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के तिलकायत श्री गो.ति.श्री 108 श्री राकेश जी (श्री इंद्र दमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो.ची.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री की प्रेरणा से अधिक मास के अवसर पर दि.16/08/2023 बुधवार को ‘कनक कमल ट्रस्ट’ द्वारा खमनोर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों जिनमें रा उ प्रा वि डिंगेला, रा उ मा वि निचली ओडन, रा प्रा वि निचली ओडन, रा प्रा वि नाडा भील बस्ती,बागोल के छात्र छात्राओं को लगभग 700 स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री जिसमें एग्जाम पैड, कॉपी, पेंसिल, रबर, कलर सेट आदि शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस सामग्री का वितरण कनक कमल ट्रस्ट के सेवक राजकोट के वैष्णव मोलश भाई, सोनल बैन, राधा बैन, मंदिर मंडल के सदस्य समीर भाई चोधरी, वैष्णव अंजन शाह के आर्थिक सहयोग एवम् मन्दिर के सेवक गण जिनमें मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित,मिडिया प्रभारी गिरीश व्यास,देवेश,हर्ष सनाढ्य,लखन गुर्जर,अर्पित,घनश्याम आदि सभी सेवकों द्वारा विद्यालयों में जाकर वितरण किया गया।
ज्ञातव्य है कि ‘कनक कमल ट्रस्ट’ द्वारा संपूर्ण देश में विशेष रूप महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश,राजस्थान,उत्तर प्रदेश आदि भागों में ऐसे सामाजिक सरोकारों एवं कल्याणकारी कार्यों को निरंतर किया जाता है ।
