मेनार से अमरपुरा महादेव तक निकली कावड़ यात्रा, मेनार ग्रामीणों ने किया कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत
पूरा रास्ता गुंजा हर हर महादेव के जयकारों से, किया कावडियों ने शिवजी का जलाभिषेक
बाँसड़ा, कन्हैयालाल मेनारिया :- श्रावण मास में सर्व हिंदू समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बुधवार को मेनार से अमरपुरा तक कावड़ यात्रा निकाली गयी। कावड़ यात्रा में सभी भक्तगण मेवाड़ी पोशाक धोती, कुर्ता पहन कर शामिल हुए। अमरपुरा (खालसा) के भक्तगण सुबह 8.30 बजे अमरपुरा (खालसा) से गाड़ियों के माध्यम से मेनार ब्रह्म सागर की पाल पर स्थित 52 फिट ऊंचे मृदेश्वर महादेवजी पहुँचे, जहाँ मृदेश्वर महादेवजी, कावड़ की पूजा अर्चना के बाद ब्रह्म सागर का गंगा जल कावड़ में भरकर भोलेनाथ के जयकारों के साथ ब्रह्म सागर मेनार से रवाना हुए जो कावड़ यात्रा अम्बामाता जी मंदिर, नीम का चौक, आमलिया बावजी, थम्ब चौक, पिपली चौक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नीलकंठ महादेव मंदिर होते हुए अमरगिरी मठ पर महादेव मंदिर पहुँची। इस बीच रास्ते में कावडियों का मेनार में विहिप, बजरंग दल व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा एवं फलाहार वितरण कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
सेकड़ो की संख्या में कावड़िये कावड़ लेकर नंगे पांव चल रहे थे, तो युवा भगवा ध्वज लेकर डीजे साउंड पर मधुर बजते स्वर लहरियों धार्मिक भजनों पर नाचते झूमते हुए चल रहे है और शिवभक्तगणों ने बम बम भोले के उच्च जयघोष से पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया, रास्ते में हर आम खास इस सुनहरे धार्मिक पल को अपने मोबाइल में कैद करने से अपने आप को नहीं रोक सका।
वही रास्ते में अमरपुरा के ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर कावडियों का भव्य स्वागत किया। कावड़ यात्रा के अमरगिरी मठ पर महादेव पहुँचने पर कावडियों ने महादेव जी का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और अंत में सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का लाभ लिया।
