सदस्यता अभियान के प्रदेश स्तरीय लांचिंग के साथ ही देहात भाजपा ने बनाए मिस्ड काल से नवीन सदस्य
विनोद कुमार रेगर
उदयपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा यूवाओ ,नव मतदाताओं और नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने हेतु विशेष सदस्यता अभियान का आगाज प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओ ने किया । सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उदयपुर देहात में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार देहात जिले की सभी विधानसभाओं में बूथ और शक्ति केंद्रो पर मिस्ड काल के जरिए नवीन सदस्यों को जोड़ने का आगाज हुआ। अभियान के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान एवं महामंत्री दीपक शर्मा के नेतृत्व में गोगुंदा में जनसंपर्क के जरिए सदस्यता अभियान की शुरुवात कर मिस्ड काल के जरिए सदस्य बनाए गए ।
वही विभिन्न विधानसभाओं में विधानसभा संयोजकों,विधानसभा विस्तारको और मंडल अध्यक्षों ने मिस्ड काल सदस्यता अभियान चलाया जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा की शाम तक विभिन्न विधानसभाओं से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 5000 से अधिक सदस्यों ने मिस्ड काल के जरिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की अभियान के जिला संयोजक चंद्रशेखर जोशी ने कहा की 18 से 28 अगस्त तक सार्वजनिक सदस्यता अभियान चलेगा जिसमे सार्वजनिक स्थलों,श्रद्धा केंद्रो,पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान की शुरवात की जाएगी इसके अलावा प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी अपनी अपनी विधानसभाओं में सदस्यता शिविर लगाकर अभियान का लक्ष्य दिया गया हे बूथ सदस्यता अभियान के जरिए बूथ लेवल पर घर घर संपर्क कर सदस्यता लक्ष्य प्राप्त करने और भाजपा हेतु प्रचार प्रसार कार्यकर्ता करेंगे भाजपा के विविध मोर्चो को भी शिविर,संपर्क के माध्यम से नवीन सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का जिम्मा दिया गया हे साथ ही भाजपा के विविध प्रकोष्ठ भी व्यवसायिक श्रेणी वर्गो में संपर्क कर सदस्यता अभियान चलाएंगे फोटो : गोगुंदा में जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान की शुरवात करते जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह
