उदयपुर सीमेन्ट के स्थाई व संविदा श्रमिकों की वेतन बढ़ोतरी

मावली,ओमप्रकाश सोनी । सीमेन्ट वर्क्स लिमिटेड में कार्यरत स्थाई व संविदा श्रमिकों के वेतन बढ़ोतरी ओर सुविधाओं का कम्पनी प्रबंधन व संघ के मध्य ऐतिहासिक व अकल्पनीय 4 वर्षीय समझौता होने से सीमेन्ट श्रमिकों के अच्छे दिन आए।

राज्यमंत्री, राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड

प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान इंटक के जगदीश राज श्रीमाली ने बताया कि कई मीटिंग करने के बाद में 25 वी मीटिंग पर चार वर्षीय समझौते के तहत स्थाई श्रमिकों के वेतन में प्रतिमाह 8000 रु से 8500 रु की बढ़ोतरी एवं संविदा श्रमिकों के वेतन में 7000 रु से 10000 रु की बढ़ोतरी के साथ कई सुविधाएं प्रदान करने की सहमति हुई।

समझौते पर प्रबंधन की ओर से पूर्णकालीन निदेशक नवीन कुमार शर्मा,एच.आर.हेड शशिकांत कुमार,उप महाप्रबंधक(एच.आर.एवं आई.आर.)आशीष कुमार शर्मा और संघ की ओर से संघ संरक्षक जगदीश राज श्रीमाली(राज्य मंत्री),सलाहकार केशु लाल सालवी,अध्यक्ष गौतम लाल आमेटा,महामंत्री मांगी लाल प्रजापत,उपाध्यक्ष इंदर सिंह राव व कैलाश लाल वीरवाल,कोषाध्यक्ष गणेश लाल कुम्हार,कार्यसमिति पदाधिकारी भूरा लाल गुर्जर,सवाई लाल डांगी,गोवर्धन सिंह झाला,भंवर लाल बंजारा,कान सिंह राव और कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह देवड़ा,हरि सिंह सोलंकी,नारायण लाल भील,बहादुर सिंह राठौड़,तखत सिंह देवड़ा,लच्छीराम जाट,शांति लाल जटिया, कालु सिंह भागरोत सहित मौजूद रहे।

वेतन बढ़ोतरी करवाने पर समस्त श्रमिकों में अपार खुशी व्याप्त हुई और समझौते उपरांत हुई सभा में श्रमिकों ने सरंक्षक जगदीश राज श्रीमाली को मेवाड़ी पगड़ी व माला पहना कर और समस्त पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों को उपरणा पहना कर सम्मानित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!