दिगम्बर दशा नरसिंहपुरा समाज ऋषभदेव के चुनाव सम्पन्न,92 प्रतिशत हुआ मतदान
ऋषभदेव,शुभम जैन । स्थानीय दिगम्बर दशा नरसिंहपुरा समाज के चुनाव रविवार को कांच का मंदिर स्थित नोहरे में सम्पन्न हुए । चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजमल कोठारी ने बताया कि 21 सदस्य कार्यकरिणी के लिए 37 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। कुल 421 मतदाताओं में से 390 ने मतदान किया । 92 प्रतिशत मतदान हुआ । मतदान पश्चात मतगणना प्रारंभ की गई । मतगणना पश्चात रात्रि में समाज द्वारा चुने गए 21 सदस्यों की घोषणा की गई । समाजजन द्वारा चुने गए 21 सदस्य कार्यकरिणी में भूपेंद्र कुमार वालावत,महावीर प्रसाद कोठारी,अशोक कुमार किकावत, दिलीप कुमार भाणावत,प्रकाश भाणावत, हेमंत अकोत, धनपाल भंवरा, गजेंद्र वाणावत, बसंतीलाल भंवरा, भानु कुमार गनोडिया, प्रदीप कुमार गनोडिया, चंद्रेश किकावत, राकेश वाणावत, राजकुमार गांधी,महावीर प्रसाद गांगावत, हेमंत भंवरा, चंद्रप्रकाश दोवडिया,मुकेश गांधी, जयप्रकाश S वाणावत, नरेंद्र किकावत, प्राण भाणावत है ।
