भटेवर पंचायत के अमृत सरोवर राणिया तालाब पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन
भींडर । वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटेवर के अमृत सरोवर राणिया तालाब पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन सरपंच हेमंत अहीर की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश जांगिड़, सुनीता सरिया, रोजगार सहायक गणपत सोनी, धनराज अहीर, हरि कृष्ण शर्मा, हुक्मीचंद जणवा, देवीलाल अहीर, कालू लाल अहीर, पृथ्वीराज अहीर सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा अमृत सरोवर शीला फलम पट्टिका का अनावरण किया गया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर के ध्वजारोहण करने के बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। वही ग्राम पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम वासियों द्वारा अमृत सरोवर से मिट्टी लेकर के कलश में डाली। इसके बाद सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा अमृत कलश की विधिवत पूजा अर्चना की गई। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत रोजगार सहायक गणपत सोनी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों व ग्राम वासियों को देश प्रेम के लिए शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई।
