ऋषभदेव : महात्मा गांधी विद्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु रैली का आयोजन

ऋषभदेव,शुभम जैन । स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नो बैग डे एक्टिविटी के तहत विभागीय निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु रोड सेफ्टी रैली का आयोजन किया गया जिसे मुख्य अतिथि  हेरंब जोशी, पुलिस उप अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिवलाल , पुलिस थाना ऋषभदेव थे व अध्यक्षता स्थानीय संस्था प्रधान रेणुका थ्योफ्लस द्वारा की गई। रैली प्रभारी कृष्णा शर्मा ने बताया कि रैली में सड़क सुरक्षा की सावधानियां नियमों की तख्तियां, झांकी व बैनर के साथ लगभग 200 छात्र-छात्राओं व विद्यालय-स्टाफ ने भाग लिया।

रैली शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई गुजरी तथा मंदिर के पास, पाटुना चौक व मुख्य बस स्टैंड पर सभा का आयोजन कर सभी आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं हेलमेट पहनने की अपील की गई। कार्यक्रम संचालन प्रकाश चंद्र त्रिवेदी व हिमानी उपाध्याय ने किया।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!