दांतीसर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का समापन
कुराबड़,करण सिंह सिसोदिया । तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांतीसर के राणा प्रताप स्टेडियम वाडा में चल रहे 5 दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का गुरुवार को समापन हुआ। विजेता टीम को ब्लॉक स्तर पर खेलने के लिए बधाई अर्पित की। कार्यक्रम में बच्चो ने अपना दम दिखाते हुए क्रिकेट, रस्साकशी, कबड्डी, खो- खो, वॉलीबॉल आदि फाइनल मुकाबले हुए। शारीरिक शिक्षक गोविंद शर्मा ने बताया कि क्रिकेट में दांतीसर ए कप्तान महेंद्र सिंह की टीम विजेता रही,खो खो में खेड़ी ए विजेता रही, रस्साकशी में खेड़ी बी की टीम विजेता रही। वॉलीबाल में दांतीसर ए कप्तान करण सिंह की टीम 15- 10 से विजय रही। अतिथियों ने फाइनल विजेता टीम को मैडम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक,निर्मल कुमार,धोबी, नाहर सिंह, लक्ष्मण सिंह,हिम्मत सिंह, संजय सिंह, दुर्जन सिंह सहित आयोजित कमेटी को सम्मान किया गया। विद्यालय स्टाफ ने स्थानीय शारीरिक शिक्षक गोविंद शर्मा को बेस्ट आयोजित कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया। अंत में अध्यापक सुरेश कुमार शर्मा ने ओलंपिक खेल की शपथ दिलाकर ,कार्यक्रम समापन की घोषणा सरपंच लाला मीणा ने की। इस दौरान परामर्शदाता प्रकाशचन्द्र दक, रामावतार मीणा,सुरेशकुमार, जगदीश लाला तेली, कामायनी उदावत,ज्योती सोलंकी ग्रामीण रूप सिंह, प्रेम सिंह,भीम सिंह, हिम्मत सिंह, नाहर सिंह, वदन सिंह, देवी सिंह आदि मौजूद रहे।
