शराब तस्करी पर कार्यवाही, 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी, 1 गिरफ्तार

पुलिस थाना गोवर्धनविलास द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्व बडी कार्यवाही करते हुए पंजाब निर्मित शराब से भरा ट्रक पकडा, साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख बताई जा रही है

थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि कुण्डाल हाईवे पर होटल अमरगढ पुलिया के पास कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को पकडा उसमे वर्मीकम्पोस्ट खाद के कटटे की आड में पंजाब निर्मीत शराब के विभिन्न ब्रांड की कुल 420 कार्टुन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किये

पुलिस ने ट्रक चालक संदीप सिह निवासी हडोदी तहसील बाडढा थाना बाडढा जिला चरकी दादरी हरियाणा को गिरफतार किया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब की खेप पंजाब से गुजरात ले जाना बताया.

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!