उदयपुर । 21वां राजस्थान स्टेट ओपन चैंपियनशिप राइफल पिस्टल 2023 जगतपुरा शूटिंग रेंज जयपुर में चल रही स्टेट ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में सुधा कुमारी भंवरा ने 10 मीटर एयर पिस्टल व 25 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड स्पोर्ट् के बीच दो कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। सुधा कुमारी ने एनआरएआई की ओर से बधिर व सामान्य श्रेणी में खेलती हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई चैंपियनशिप में पदक जीते हैं।