हज़रत ईमाम हुसेन की याद में सराड़ा में ताजिये का जुलूस निकाला

सराड़ा (उदयपुर)- जुलूस मोहर्रम चौक से रवाना होकर मोहल्ला पलटन पहुँचा जहाँ पर छड़ी मिलन की रस्म अदा की गई वहाँ से रवाना होकर कचहरी चौक,रिसाला चौक,गांधी चौक,सदर बाज़ार,बस स्टैंड,पटेल बस्ती होते हुए लाल सागर तालाब पहुँचा जहां पर ताजियो को ठंडा किया गया,जुलूस में मुस्लिम युवा ढोल ताशे बजाते हुए इमाम हुसैन की याद में मातम करते हुए चल रहे थे व मार्ग में जगह जगह सबील भी लगाकर वितरित की गई। इस अवसर डिवायएसपी हेरंभ जोशी,सराडा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार,सराडा सरपंच मणिलाल मीणा,उप सरपंच नावेद मिर्ज़ा,सेमारी थानाधिकारी गज़वीर सिंह,परसाद थानाधिकारी मुकेश चन्द्र खटिक,विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अंकित जैन,आर आई महेंद्र मीणा,पटवारी भूपेश मीणा सहित कई कर्मचारी व समाज जन मौजूद थे।
