ऋषभदेव में एक दिवसीय फूड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन
ऋषभदेव | नगरपालिका हॉल में शुक्रवार को एक दिवसीय फूड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन हुआ । स्थानीय व आसपास के किराणा, रेस्टोरेंट्स, दुध डेयरी से संबंधित व्यापारियों ने शिविर में भाग लिया। व अपने फूड लाइसेंस के लिए दस्तावेज दिए। शिविर में कुल 30 खाद्य रजिस्ट्रेशन किये गये । खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश सैनी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान बिना फूड लाइसेंस व्यापार करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।अतः खाद्य वस्तुओं सेसंबंधित किराणा, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, मिष्ठान भंडार, दुध डेयरी आदि सभी व्यापारी जिनका 12 लाख वार्षिक से कम टर्न ऑवर पर खाद्य रजिस्ट्रेशन व 12 लाख वार्षिक से अधिक टर्न ऑवर होने पर लाइसेंस अवश्य बनाना है। सैनी ने कहा कि अपनी दुकान पर एक्सपायरी वस्तु की बिक्री नहीं करे तथा समय-समय पर अपनी दुकान से एक्सपायरी वस्तु की जांच कर तुरंत हटाने की भी अपील की। संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक जीवंधर किकावत, अध्यक्ष रमेश पंचोली सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
