भाजपा की संभाग के सात जिलों की एक साथ नमो वोलेंटियर कार्यशाला 29 जुलाई को

विनोद कुमार रैगर

आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों की तैयारियो को लेकर बूथ स्तर पर विविध चुनावी अभियानों और संगठन कार्यों को गति देने और भाजपा के बूथ विजय संकल्प लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा प्रदेश भर में 29 जुलाई को एक साथ जिला स्तरीय नमो वोलेंटियर कार्यशाला आयोजित की जा रही है जहा इन नमो वोलेंटियर को प्रशिक्षण देने के बाद शक्ति केंद्रो पर कार्य सोपा जायेगा उदयपुर संभाग विस्तारक अभियान के प्रभारी सोहन लाल आंजना एवं चंद्रशेखर जोशी ने बताया की संभाग के उदयपुर शहर,उदयपुर देहात,बांसवाड़ा,डूंगरपुर, प्रताप गढ़,चित्तौड़गढ़, राजसमंद जिलों में आयोजीत कार्यशालाओ सभी जिलों के 1433 शक्ति केंद्रो में 1206 नमो वोलेंटियर प्रतिभागियों को सूचीबद्ध किया गया हे जिन्हे कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जायेगा । शेष रहे शक्ति केंद्रो पर भी नमो वोलेंटियर की नियुक्ति की जाएगी । उदयपुर देहात एवं शहर जिला की कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में कार्यशाला को संबोधित करेंगे ।
वही विभिन्न जिलों में भी प्रवासी पदाधिकारियों द्वारा कार्यशाला को संबोधित किया जायेगा

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!