भीण्डेंश्वर कांवड़ यात्रा समिति की बैठक हुई सम्पन्न 13 अगस्त को निकलेंगी कावड़ यात्रा
भींडर । भीण्डेंश्वर कांवड़ यात्रा समिति की बैठक आयोजित हुई।भीण्डेंश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुई जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की कावड़ यात्रा दिनांक 13 अगस्त रविवार को प्रातः 9 बजे व्याशैश्वर महादेव मंदिर कानोड़ रोड से प्रारम्भ होगी जो भीण्डर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भीण्डेंश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी वहां विद्वान पंडितों द्वारा अभिषेक किया जायेगा,बैठक में कांवड़ यात्रा समिति भीण्डर अध्यक्ष दीपक साहू, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा नरेश विजावत इंद्र लाल चोबीसा कपिल चोबीसा सुनील ओझा धर्मेंद्र पोखरना आदि उपस्थित थे
