वल्लभनगर के सरजणा बांध का जलस्तर पहुंचा 18 फीट के पार, छलकने की कगार पर पहुंचा बांध

रिपोर्ट कन्हैयालाल मेनारिया

उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के सबसे बड़े सरजणा बांध का जलस्तर 18 फीट के पार पहुंच गया है। सरजणा बांध के 19.5 फीट होते ही बांध छलक जाएगा। दरअसल उदयसागर के गेट खोलने के बाद बेड़च नदी से लगातार पानी की आवक के चलते सरजणा बांध का जलस्तर 18.5 फीट हो गया है। जिससे अब इस बांध के जल्द ही छलकने के कयास लगाएं जा रहे हैं। इस बांध को राजस्थान में सबसे लंबी रपट के रूप में गिना जाता है। इस बांध की सबसे बड़ी खासियत यह है की 880 मीटर लंबी रपट से पानी एक झरने के रूप में नीचे बहता है। इस बांध की कुल भराव क्षमता 20 फीट है। वहीं बांध के 19.5 फीट होते ही रपट से पानी ओवरफ्लो होकर नीचे बेड़च नदी में गिरकर आगे बड़गांव बांध में जाता है। बांध के छलकने की कगार पर पहुंचते ही पाल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। वल्लभनगर सहित आसपास के गांवों के कई लोग बांध को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। आपको बता दें की साल 2006 के बाद लगातार वल्लभनगर का सरजणा बांध हर साल भर रहा है। बांध के पूर्ण भरने के बाद आसपास के 24 गांवो में सिंचाई की जाती है। इसलिए ग्रामीण जल्द ही बांध के छलकने के कयास लगा रहे हैं। वहीं कई युवाओं द्वारा बांध की पाल पर पहुंचकर सेल्फी लेकर के सुंदर दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया। पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल डांगी ने बताया की बांध को राजस्थान में सबसे लंबी रपट के रूप में गिना जाता है। सबसे लंबी रपट से झरने के रूप में बहते पानी को देखने के लिए कई पर्यटक बांध पर आते हैं। इसलिए सरजणा बांध को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। ताकि देसी-विदेशी पर्यटक को सुंदर नजारा देखने को मिले। वहीं आसपास के गांवो के युवाओं को रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो सके ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!