11 सूत्री मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मावली कस्बे में बुधवार को राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के सानिध्य में 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखण्ड कार्यालय पर तहसीलदार पर्वत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया । जिसमे बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करना, टीएसपीसी नॉन टीएसपी स्थानांतरण में पारदर्शिता हो, गैर शैक्षणिक कार्यों से कार्यमुक्त किया जाए । रोस्टर रजिस्टर बैकलॉग 1997 से लागू किया जाए एससी एसटी ओबीसी के छात्रों की छात्रवृत्ति में वृद्धि करना 2008से वेतन विसंगति दूर की जाए । उप प्रधानाचार्य 50% सीधी भर्ती एसीपी प्रकरण तीन वर्षों से डीपीसी बकाया सूची जारी की जाए । इस दौरान अनिल कुमार मीणा, ओमप्रकाश मेघवाल, कैलाश चंद्र खटीक, फतेह लाल यादव, मोती लाल खटीक, सोनू कुमार चौधरी, अनीता ,प्रीति शर्मा, निकिता, छोगा लाल गाडरी, राजेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित हुए ।
