6 दिवसीय गेर आवासीय प्रक्षिक्षण का समापन हुआ।

मावली कस्बे में सोमवार को ब्लॉक के मॉडल स्कूल के नवीन परिसर में आयोजित 06 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि प्रधान पुष्कर लाल डांगी अध्यक्षता सोहन लाल बुनकर आरपी -2 ने की । विशिष्ट अतिथि शंकर लाल खटीक, श्याम लाल आमेटा, मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार, चुन्नी लाल अहीर, भगवत प्रसाद बुनकर,महेश विजय वर्गीय, कमलेश त्रिवेदी, शंकर लाल जाट, दक्ष प्रशिक्षक सुरेश देश बंधु, राम रतन कोठारी, योगेश जैन, श्रीमती भावना राजपुरोहित, कैलाश चंद्र खटीक, कविन्द्र शर्मा, विजय कुमार आमेटा, महिपाल सिंह, व्यवस्थापक अरूण सिंगोदिया, नरेश कुमार, महेन्द्र कितावत सहित संभागी शिक्षक उपस्थित रहे। समापन समारोह में प्रधान डांगी ने मॉडल स्कूल से मुख्य सड़क तक पक्की सड़क बनाने की घोषणा की । दक्ष प्रशिक्षकों ने 06 दिवसीय गैर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण की उपलब्धियों को बताया । कार्यक्रम का संचालन श्री योगेश जैन ने किया।
