एच.डी.एफ.सी. लाइफ के सहयोग से होगा वृक्षारोपण, नन्ही बालिकाए करेंगी पौधे की रक्षा

 विनोद कुमार रैगर

रेलमगरा (राजसमंद) ।  वर्तमान समय में जहाँ वृक्षारोपण हेतु विभिन्न संगठन एवम् व्यक्ति प्रयास कर रहे है वही यह भी आवश्यक है की लगाए पौधे की रक्षा की ज़िम्मेदारी भी तय हो, तभी वृक्षारोपण सफल होगा l इस दिशा में एच. डी. एफ. सी. लाइफ, इंपैक्ट एवं गायत्री सेवा संस्थान द्वारा संचालित निशुल्क बालिका शिक्षा केंद्रो की बालिकाओं द्वारा की कई पहल सराहनीय है जहाँ हर एक वृक्षारोपण के साथ एक बालिका ने स्वयं ज़िम्मेदारी ली है l उक्त विचार गायत्री सेवा संस्थान के निदेशक डॉ. शैलेंद्र पण्ड्या ने वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रथम दिवस संपन्न होने पर व्यक्त किए इस अवसर पर गायत्री सेवा संस्थान के रेलमगरा ब्लॉक समन्वयक योगेश सुखवाल सुखवाल ने बताया कि एच डी एफ सी लाइफ के सहयोग से संचालित केंद्रो पर प्रत्येक बालिका एक एक पेड़ लगाएगी, साथ ही अनुदेशक 10 पेड़ लगाएगी उनकी देख रेख की जिम्मेदारी स्वयं ही होगी। साथ ही प्रत्येक तीन माह में उनका सर्वे किया जाएगा कितने पेड़ चल रहे है l सभी क्लस्टर हेड योगेश शर्मा, निकेश तिवारी चुनी लाल, अशोक कुमावत ,ममता जाट, योगिता जाट, को 6 कलस्टर में विभाजित करके इस आभियान का प्रभारी बनाए गए। जिसके तहत 1751 पौधे लगाए जाएंगे आज अभियान के तहत बामनिया कलां केन्द्र की बालिकाओं के साथ एंव आरंभ मंच की बालिकाओं के साथ हरी ओम उपवन में 41 पेड़ लगाए गए।योगेश सुखवाल ने बताया की पिछले वर्ष एच.डी.एफ.सी. लाइफ के प्रतिनिधि सुभरोतों रॉय एवम् रामचंद्र शर्मा की प्रेरणा से अभियान के तहत लगाए गए 1551 पेड़ में से अभी 986 पेड़ विधिवत रूप से चल रहे हे यह बहुत बड़ी उपलब्धि है साथ ही अधिक से अधिक पेड़ चले इसके लिए सबकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह अभियान रेलमंगरा पंचायत समिति के 17 पंचायत के 44 गावो में किया जाएगा। जिसमे एक सप्ताह में 1751 पेड़ लगाए जाएंगे। सभी केंद्रो पर 30 बालिका अलग अलग जगह पर पेड़ लगाएगी। जिसको नॉट केम जियो टैग से ट्रेक किया जाएगा

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!