वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने कार्यकताओ के साथ मनाया जन्मदिन, कार्यकर्ताओ ने विधायक को भेंट की तलवार

वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने अपना 50 वा जन्मदिन स्थानीय शक्तावत फार्म हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। रविवार को सुबह से ही विधायक के आवास पर कार्यकर्ता जुटने लगे। दोपहर 1 बजे विधायक के आने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाए पहनकर शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं की तरफ से लाया गया केक भी काटा। इसके बाद कार्यकर्ताओ ने विधायक को तलवार भेंट की। इसके बाद विधायक की तरफ से 501 पौधो का वितरण किया गया। इससे पूर्व कांग्रेस पार्षदों ने प्रातः सूरजपोल चौराहे पर चारा खिलाया एवं नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला में गौवंश को गुड़ व लापसी खिलाई। इसके बाद हॉस्पिटल में मरीजों को फल व बिस्किट बांटे। इस अवसर पर वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मेनारिया, भींडर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा, भींडर नगर मंडल अध्यक्ष सुंदर लाल लिखमावत, कानोड़ पालिकाध्यक्ष दुर्गादेवी मीणा, संगठन महामंत्री भगवान लाल अहीर, जिला महासचिव चांद मोहम्मद, राजकुमार गुर्जर, प्रकाश लुनावत, एससी प्रकोष्ट अध्यक्ष बगदी लाल मेघवाल, पार्षद लता चौबीसा, पार्षद सलीम मोहम्मद, गोपाल चौबीसा, अब्दुल कादिर, पूर्व सरपंच भेरूलाल अहीर, श्याम लाल मेनारिया, सरपंच माधवलाल अहीर, सरपंच सूरजमल मेनारिया, अमरचंद रावत, मनोहर लाल मीणा, पृथ्वीराज मीणा, यूथ अध्यक्ष गोपाल जाट सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!