राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार में 42 लाख की लागत से बने अहिंसा सभागार का हुआ भव्य लोकार्पण

बडगांव, विनोद कुमार रेगर | स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार में आई.आई.एफ.एल मुंबई के सौजन्य से नवनिर्मित अहिंसा सभागार का लोकार्पण फाउंडेशन के निदेशक श्रीमती मधु जैन के द्वारा संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच लक्ष्मी गमेती ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह यादव, महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय से प्रोजेक्ट हेड प्रोफेसर रघुवीर राठौर उपस्थित थे।। आई.आई.एफ.एल फाउंडेशन की तरफ से बने इस सभागार की लागत 42 लाख रुपए की है। साथ ही विद्यालय को 50 टेबलेट व दो स्मार्ट टीवी भी प्रदान किये गये । कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए । अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह यादव ने जिले की तरफ से एवं प्रधानाचार्य सीता मोगिया ने विद्यालय की तरफ से निदेशक मधु जैन को प्रसस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सन्मानित किया। कार्यक्रम में मुस्कान ड्रीम प्रोजेक्ट पी.सी. डांगी, निकिता व आई आई एफ एल से साहिल हामिद ,प्रवीन पानेरी,अशोक कुमार ,विक्रम झाला समसा कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई प्रधानाचार्य कपिल देव श्रीमाली, डॉ सत्य नारायण सुथार व मनोहर लाल सुथार उपस्थित थे। जनप्रतिनिधि के रूप में निर्मल कंठालिया, तेज सिंह भंडारी, भगवती लाल जी चाष्टा, शांतिलाल भंडारी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । श्री कंठालिया ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार प्रदान किए । एसआईईआरटी नई दिल्ली से लौटी प्रतिभागी श्रीमती रितु चंदानी ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन संतोष व्यास व डॉ. बिन्नू शेखावत ने किया। आभार वरिष्ठ प्राध्यापक व प्रभारी रचना भारद्वाज ने व्यक्त किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!