भिंडर : सकल जैन समाज एवम सर्व समाज की ओर से विशाल आक्रोश रैली निकाली, ज्ञापन सौंपा
उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । सकल जैन समाज एवम सर्व समाज की ओर से विशाल आक्रोश रैली निकाली गई रावली पोल भींडर से सैंकड़ों नगरवासियों एवम महिलाओं की ओर से सदर बाजार, चावड़ा चौक, मोचीवाड़ा, हीन्ता दरवाजा,बाहर का शहर से भैरव स्कूल होते हुए राम पोल बस स्टैंड से पुलिस थाना भींडर पंहुचा जन्हा पर नगर के विभिन्न संगठन एवम समाज के प्रतिष्ठित महानु भावो ने मुनि राज के निर्मम हत्यारों को फांसी देने एवम कर्नाटक सरकार से सी. बी.आई .जांच की मांग की गई सकल जैन समाज एवम सर्व समाज, भाजपा,जनता सेना,एवम विभिन्न संगठन ने एसडीएम साहिबा को ज्ञापन दिया आक्रोश रैली को जनता सेना सरक्षक रणधीर सिंह भींडर,हिम्मत सिंह झाला भाजपा वल्लभनगर प्रभारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक हरी शंकर शर्मा ,नगर पालिका चेयरमैन निर्मला भोजावत,पारस मल पचोरी,प्रकाश धर्मावत,सुन्दर लाल लिखमावत, प्रकाश वया,सुरेश कंठालिया, इन्द्र लाल फान्दोत,हीरालाल पंड्या,हितेश व्यास, महावीर वया, राधेश्याम मूंदड़ा सहित कई वक्ताओ ने आक्रोश व्यक्त कर सरकार से जैन मुनियों की रक्षा करने एवम विहार में सुरक्षा प्रदान करने की प्रधान मंत्री जी से मांग की
