बैंक ऑफ बड़ोदा मावली द्वारा बच्चो को बैग व स्टेशनरी वितरित की
मावली,ओमप्रकाश सोनी । बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा क्षेत्र के बंजारा बस्ती लोपड़ा के अधीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारा बस्ती पर विद्यालय के बच्चो को बैग व स्टेशनरी वितरित की। इस दौरान प्रधानाध्यापिका शबाना यासमीन ने बताया कि अध्यापक सुरेश चंद्र मीणा ने भामाशाह को प्रेरित कर अपने स्थानीय विद्यालय में सभी अध्ययनरत बालक बालिकाओं के लिए बैग एवं स्टेशनरी वितरण की व्यवस्था कराई गई साथ ही अध्यापक मीणा ने सभी भामाशाह का तिलक ऊपरना से स्वागत किया गया। इस दौरान ब्रांच के मैनेजर लव कुश आमेटा, अनिल शर्मा, सीताराम मीणा, पवन गुप्ता, धरम वीर ,कौशल कुमार ,लच्छू राम, नाथू खान मंसूरी, (पी.ई.ई.ओ.) पन्ना लाल मेघवाल साथ ही राजस्थान प्रगतिशील शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल खटीक ब्लॉक महामंत्री राधा मोहन पालीवाल शारीरिक शिक्षक भगवती प्रसाद शर्मा वरिष्ठ अध्यापक मांगीलाल डांगी बुद्धा राम गुर्जर सोहन लाल गाडरी ,छोगालाल बंजारा, शांतिलाल बंजारा, हरीश बंजारा, कोमल बंजारा, सुरेश बंजारा आदि उपस्थित थे।
