सांवलिया सेठ के दरबार में हरियाली अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की रहेगी भीड़
उदयपुर । प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलिया जी मंदिर में हरियाली अमावस्या के पूर्व दिवस पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे सुबह से शुरू हुई कतारें सांय काल तक जारी थी इधर भंडार से प्रथम गणना के दौर में 5 करोड़ से ज्यादा की राशि निकली है। जानकारी के अनुसार सांवलियाजी के हरियाली अमावस्या मेले के पूर्व दिवस चतुर्दशी के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु कस्बे में पहुंच चुके हैं इनकी दर्शन के लिए त्रिस्तरीय कतारें प्रातः से शुरू हुई जो सांय तक जारी थी यहां पहुंचने वाले आधे से ज्यादा पदयात्री है जो अलग-अलग गांवों में डीजे के साथ नाचते गाते गाते हुए सांवलिया जी पहुंचे हैं मेले को लेकर मंदिर प्रशासन ने भी व्यापक तैयारी की है यात्रियों के दर्शन के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाया वहीं अबकी बार बरसात का मौसम होने के कारण भंडारे की प्रसादी के लिए श्रद्धालुओं के लिए वाटरप्रूफ डोम भी लगाया गया है सुरक्षा व्यवस्था के लिए 200 से ज्यादा गार्ड व पुलिस लाइन का जाब्ता लगाया गया पार्किंग व्यवस्था सांवलिया जी कस्बे से बाहर की गई है।
सांवलियाजी मंदिर… सांवलिया जी मंदिर का चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए भंडार से 5 करोड़ की राशि की प्रथम गणना की है जानकारी में सामने आया कि बैंक का अवकाश होने के कारण ज्यादा नोटों की गणना नहीं की गई इधर नोटों की गणना के अवसर पर मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर सीईओ अभिषेक गोयल सदस्य अशोक शर्मा ममतेश शर्मा संजय मंडोवरा श्रीलाल पाटीदार शंभू लाल सुथार भेरुलाल सोनी के अलावा प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर कालू लाल तेली लेहरी लाल गाडरी महावीर सिंह राम सिंह सहित मंदिर कार्मिक व सदस्य उपस्थित थे भंडार के नोटों की गणना हरियाली अमावस्या मेले के बाद की जाएगी।
नवनियुक्त कलेक्टर ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन…
चित्तौड़गढ़ के नवनियुक्त जिला कलेक्टर पीयूष सांमरिया कलेक्टर का कार्यभार संभालने के बाद सीधे सांवलिया जी मंदिर में राजभोग आरती के दौरान पहुंचे जहां पर मंदिर मंडल के सीईओ गोयल ने उनका स्वागत किया इस दौरान नीमच मध्य प्रदेश के जिला कलेक्टर दिनेश जैन भी दर्शन के लिए पहुंचे बाद में सांमरिया ने भंडार के नोटों की गणना के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा मंदिर मंडल कार्यालय में मंदिर के अध्यक्ष गुर्जर सहित पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया इस दौरान हरियाली अमावस का मेले की तैयारियों की जानकारी दी गई साथ ही आगामी कार्यक्रमों तथा विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।
