हिन्दुस्थान स्काउट ने हेल्थ अवेयरनेस रैली का किया आयोजन
विनोद कुमार रेगर
आमेट (राजसमंद)-हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय राजसमंद के तत्वाधान में हेल्थ अवेयरनेस हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुठवा मे रैली का आयोजन किया । जिसमें 200 स्काउट्स एण्ड गाइड्स ने भाग लिया । आमजन को स्वास्थ्य वह निरोगी रहने के हेतु जागरुकता रैली निकाली । रॆली मे स्काउट्स एंड गाइड्स नारे लगाते हुए चलरहे थे ,
स्वस्थ भारत,
स्वस्थ भारत ।
मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना विद्यालय अपना। आओ फिर एक बदलाव करें, देश का कोना कोना साफ करें। स्वच्छता ही सेवा है ,
गंदगी जानलेवा है।
स्वच्छ भारत,
स्वस्थ भारत।
स्वच्छ राजस्थान,
स्वस्थ राजस्थान विद्यालय के संस्था प्रधान सुरेश चंद्र पानेरी, डिस्ट्रिक ऑर्गेनाइजर कमिश्नर दीपक मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया । रॆली मे विद्यालय के स्काउट प्रभारी विजयकुमार , सुमितकुमार ,गाइड प्रभारी सुनीता जैन तथा डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग काउंसलर शिवमकुमार , मदनलाल ने अपना अमुल्य सहयोग प्रदान किया । रेली विद्यालय से शुरु होकर महाराणा चॊक,बालिका विद्यालय ,मेन बाजार होते हुए वापस कुठवा विद्यालय पर सम्पुर्ण हुई। यह जानकारी जिला सचिव मनोज कुमार शर्मा शारीरिक शिक्षक ने दी।
