तालाब में डूबने से स्कूली छात्र की हुई मौत
सराडा,नितेश पटेल । परसाद थाना क्षेत्र मे एक स्कूली छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परसाद थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया की परसाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेलवास के वागदरा फला के तालाब में एक स्कूली छात्र सुनील (13) पुत्र रमेश मीणा नहाने गया जहाँ गहरे पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई।स्थानीय सरपंच की सूचना पर मय जाप्ता मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक ढूढने के बाद शव को बाहर निकाला,जहाँ से शव को सीएचसी परसाद पहुँचाया गया।जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आज की जायेगी।वही पुलिस ने अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।
