पानी की समस्या को लेकर वार्ड 40 की जनता ने किया जल विभाग और बिजली विभाग का घेराव
पिछले कई समय से पानी की समस्या से झूझ रही जनता का सबर का बांध टूटा, वार्ड की जनता आक्रोश के साथ जलदाय विभाग का किया घेराव,वार्ड 40 की महिलाओं खाली मटकी लेकर पहुँचे जल विभाग, वार्ड 40 के अशोक सिंह तँवर ने बताया कि जल की पूर्ति सही मात्रा में नही होने के कारण वार्ड के सभी लोग बहोत परेशान है और वार्ड में पानी के अकाल की स्थिति बनी हुई है, आज सभी जनता द्वारा प्रताप नगर जलदाय विभाग के घेराव किया और JEN एवं AEN को समस्या से अवगत कराया, एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बिजली की समस्या बताने पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को जनता अपने साथ लेकर बिजली विभाग पहुची और दोनों विभाग के अधिकारियों को रूबरू कराया जिससे कि समस्या का समाधान जल्द हो सके और वार्ड में पानी के अकाल की स्थिति दूर हो, दोनों विभाग के अधिकारियों ने जनता को आस्वासन दिया कि जल्द ही दोनों विभाग के अधिकारी मिलकर समस्या से निजात दिला दी जाएगी,जनता ने कुछ दिन में ये समस्या दूर नही होती है फिर से विभाग का घेराव करेगी….
