युवा ब्रह्म शक्ति महाकुंभ को लेकर मावली में भरी हुंकार
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में गुरुवार को पालीवाल होटल गैंगहट चौराहा पर कांकरोली में होने जा रहे युवा ब्रह्मशक्ति महाकुंभ को लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा बैठक आयोजित की । जिसमें युवा ब्रह्म शक्ति के ओम पालीवाल, यशवंत पुरोहित सहित सभी पदाधिकारियों ने मावली के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में महाकुंभ में आने का न्योता दिया ।
इस दौरान मावली ब्राह्मण समाज के प्रमुख सत्यनारायण पालीवाल, बंसी लाल पालीवाल, धीरज भट्ट, प्रतीक पालीवाल, शुभम पालीवाल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मावली कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष पद पर कल्पेश पालीवाल की नियुक्ति की गई। संगठन के गिरीराज पालीवाल, नरेश पालीवाल,यश पालीवाल, किशन व्यास, धीरज पुजारी,गोपाल गर्ग, हर्षित शर्मा,गौरव आमेटा,हिमांशु पालीवाल, गौरव पालीवाल,ऋषि पालीवाल, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य उपस्थित रहे।
