सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं की जांच,उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का शुरु किया उपचार

उदयपुर,नितेश पटेल । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच की गई एवं चिन्हित कर इलाज किया गया। साथ ही उन्हें पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें गर्भ में पल रहे शिशु एवं स्वयं की देखभाल के बारे में बताते हुए पोषण युक्त आहार की जानकारी दी। इसमें गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि की जांच की गई एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ को चिंहित कर उच्च स्तर के चिकित्सा संस्थानों पर भेजा गया। आरसीएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधा प्रदान की जाती है ताकि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान जोखिम को कम किया जा सके। अभियान में विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!