नवोदित प्रतिभा पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियाँ 15 अगस्त तक आमंत्रित

उदयपुर,नितेश पटेल । राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा नवोदित प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। अकादमी सचिव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में डॉ. सुधा गुप्ता पुरस्कार (महाविद्यालय स्तरीय छात्राओं के लिए) योजना में साहित्यिक निबंध विधा में (एक निबंध) और चन्द्रदेव शर्मा पुरस्कार (महाविद्यालय स्तरीय) योजनान्तर्गत कविता विधा में (5 कविताएं), कहानी, निबंध और एकांकी विधाओं में एक-एक रचना की प्रविष्टियाँ (दो प्रतियों में) आमंत्रित की गई हैं। परदेशी पुरस्कार (विद्यालय स्तरीय) हेतु कविता विधा में (5 कविताएं), कहानी, निबंध और लघुकथा विधाओं में एक-एक रचना (दो प्रतियों में) आमंत्रित हैं। सभी प्रविष्टियाँ दो प्रतियों में भिजवाना आवश्यक हैं।
इन पुरस्कार योजनाओं में राजस्थान स्थित महाविद्यालयों और विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही भागीदारी कर सकते हैं। प्रविष्टि भिजवाने वाले छात्र-छात्राओं की उम्र 23 वर्ष से कम होनी चाहिए। अकादमी कार्यालय में प्रविष्टियाँ भिजवाने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है। योजना के नियम, प्रपत्र आदि की जानकारी के लिए अकादमी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है अथवा अकादमी की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!