लायंस क्लब लेक सिटी ने किया 25 डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंटों का सम्मान
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । लायंस क्लब लेकसिटी उदयपुर के अध्यक्ष लायन डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में डॉ बी.एस. बम, डॉ. बी.एल. दलाल, डॉ. कमला कंवरानी, डॉ. डी.के. सनाढ्य, डॉ. मोहिनी सनाढ्य, डॉ. गौरव छाबड़ा, डॉ. मनीष जैन, डॉ. एल.एस. चौहान, डॉ. एस. एल.पुरबिया डॉ. आर. पी भटनागर डॉ. नीतू शर्मा, डॉ.शौकीन कुमार, डॉ.बी.आर.आलावत डॉ. रोहित, डॉ. विवेक, डॉ. एल.एल सेन, डॉ.संगीता सेन तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट वी.सी. व्यास, ओ.पी चपलोत, जसवंत सिंह बाबेल, एस.के.पोकरणा, ललित भंडारी, अमित व्यास, बाबेल सागर गोलछा जय गोलछा को उनके क्षेत्रों में उनके द्वारा उनके क्षेत्रों में किए जा रहे प्रशंसनीय कार्यों और सेवाओं के मद्देनजर उन्हें उपर्णा धारण करवा व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव लायन राजमल ओस्तवाल, लायन केजी मूंदड़ा, लायन प्रवीण आंचलिया, जोन चेयरपर्सन लायन के.वी. रमेश,प्रथम उपाध्यक्ष लायन अनुभा शर्मा, लायन नरेंद्र शर्मा, लायन यतींद्र सिंह बाबेल, लायन मीना बाबेल, लायन मनप्रीत सिंह ढींगरा आदि उपस्थित रहे
